Welcome
bhagwaan.hpage.com
ॐ गं गणपतये नमो नमः || श्री सिद्धिविनायक नमो नमः || अष्टविनायक नमो नमः || गणपति बाप्पा मोरया




राशि के अनुसार मंत्र
यदि व्यक्ति राशि के अनुसार मंत्र जाप करे तो शीघ्र सफलता मिलती है। मंत्र पाठ से व्यक्ति हर प्रकार के संकट से मुक्त रहता है। आर्थिक रूप से संपन्न हो जाता है। साथ ही जो आपके मार्ग में रोड़ा अटकाते हैं, वे भी इस जाप से नतमस्तक हो जाते हैं। यदि आप अपनी राशि के अनुसार नियमित रूप से जाप करेंगे तो आप कभी अस्वस्थ नहीं होंगे तथा हर प्रकार के संकट से मुक्त रहेंगे।
मेष : ऊँ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:
वृषभ : ऊँ गौपालायै उत्तर ध्वजाय नम:मिथुन : ऊँ क्लीं कृष्णायै नम:कर्क : ऊँ हिरण्यगर्भायै अव्यक्त रूपिणे नम: सिंह : ऊँ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधारायै नम:कन्या : ऊँ नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:तुला : ऊँ तत्व निरंजनाय तारक रामायै नम:वृश्चिक : ऊँ नारायणाय सुरसिंहायै नम:धनु : ऊँ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंतायै नम:मकर : ऊँ श्रीं वत्सलायै नम:कुंभ : श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम:मीन : ऊँ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नम:
राशि के अनुरूप करें लक्ष्मी मंत्र जाप
व्यक्ति यदि अपनी राशि के अनुकूल मंत्र का जाप करे तो लाभकारी होता है। इन मंत्रों का कोई विशेष विधान नहीं है लेकिन सामान्य सहज भाव से स्नान के पश्चात अपने पूजा घर या घर में शुद्ध स्थान का चयन कर प्रतिदिन धूप-दीप के पश्चात ऊन या कुशासन पर बैठें एवं अपनी शक्ति अनुरूप एक, तीन या पाँच माला का जाप करें। निश्चित ही इसका प्रभाव होगा, जिससे धन, यश और समृद्धि की वृद्धि होगी।
राशिलक्ष्मी मंत्र जाप
मेष - ॐ ऐं क्लीं सौं:
वृषभ - ॐ ऐं क्लीं श्रीं
मिथुन - ॐ क्लीं ऐं सौं:
कर्क - ॐ ऐं क्लीं श्रीं
सिंह - ॐ ह्रीं श्रीं सौं:
कन्या - ॐ श्रीं ऐं सौं:
तुला - ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं
वृश्चिक - ॐ ऐं क्लीं सौं:
धनु - ॐ ह्रीं क्लीं सौं:
मकर - ॐ ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं:
कुंभ - ॐ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं
मीन - ॐ ह्रीं क्लीं सौं:
Last Updated on Jul01. 2011 By Bhagwan purohit


Visitor

go to top
|